Wednesday, November 11, 2009

जिन्दगी ये किस मोड पे ले आयी है

जिन्दगी ये किस मोड पे ले आयी है ,

ना मा, बाप, बहन , ना यहा कोई भाई है .

हर लडकी का है बॉय फ्रेंड, हर लडके ने गर्ल फ्रेंड पायी है ,

चंद दिनो के है ये रिश्ते ,फिर वही रुसवायी है .

घर जाना Home Sickness कहलाता है ,

पर गर्ल फ्रेंड से मिलने को टाईम रोज मिल जाता है .

दो दिन से नही पुछा मां की तबीयत का हाल ,

गर्ल फ्रेंड से पल - पल की खबर पायी है,

जिन्दगी ये किस मोड पे ले आयी है .....

कभी खुली हवा मे घुमते थे ,

अब AC की आदत लगायी है .

धुप हमसे सहन नही होती ,

हर कोई देता यही दुहाई है .

मेहनत के काम हम करते नही ,

इसीलिये Gym जाने की नौबत आयी है .

McDonalds, PizaaHut जाने लगे,

दाल- रोटी तो मुश्कील से खायी है

जिन्दगी ये किस मोड पे ले आयी है ,

1 comment: