Thursday, October 8, 2009

दूरदर्शन के 50 साल

1.JPG


दूरदर्शन 50 साल का हो चुका है। जब कोई चैनल नहीं था, तो बस दूरदर्शन था। कई पीढ़ियां इसके सीरियल्स के किरदारों को देखते-सुनते बड़ी हुईं। आज भी वे बेमिसाल सीरियल्स बरबस याद आ जाते हैं। आइए एक बार फिर याद करें उन्हें...


2.JPG


रजनीः रजनी...कॉटन की साड़ी और एक बड़ी सी बिंदी वाली रजनी के चरित्र को प्रिया तेंडुलकर ने अमर बना दिया था।



3.JPG


हमलोगः भला हमलोग को कौन भूल सकता है। भागवंती, बसेसर राम, लल्लू, बड़की, मझली, नन्हे और छुटकी और हमेशा रूठी-रूठी सी रहने वाली दादी (सुषमा सेठ)। और हां हर ऐपिसोड के आखिर में दादा मुनि यानी अशोक कुमार की ऐंट्री... याद है ना।


4.JPG


भारत एक खोजः जवाहरलाल नेहरू की किताब 'भारत एक खोज' पर बने इस सीरियल ने भारत की 5000 हजार सालों की संस्कृति की यात्रा घर बैठे करवा दी।



5.JPG


यह जो है जिंदगीः आज के हंसोड़ सीरियल्स की भीड़ में रेनू, रणजीत और राजा जितना हंसा-हंसा कर लोटपोट कर पाएगा कोई। आज भी इसकी डीवीडी हाथोंहाथ बिक जाती है।


6.JPG


करमचंदः करमचंद और उसकी सेक्रटरी किटी की नजरों से कौन सा अपराधी बच सकता है भला। आपने करमचंद देखा होगा तो जरूर जानते होंगे...


?ui=2&view=att&th=1242e7d4ccbabfcb&attid=0.1&disp=attd&realattid=ii_1242e7d4ccbabfcb&zw


नुक्कडः गुरु, खोपड़ी, टीचरजी, हरि... नुक्कड़ के ये कैरेक्टर आज भी लोगों के जेहन में जिंदा हैं।


8.JPG


बुनियादः देश के बंटवारे पर बना बुनियाद दूरदर्शन के सबसे हिट सीरियल्स में से एक रहा। रमेश सिप्पी के इस सीरियल में आलोक नाथ, अनीता कंवर, सोनी राजदान, कंवलजीत ने अपने अपने कैरेक्टर को अमर बना दिया।


9.JPG


फूल खिले हैं गुलशन गुलशनः दूरदर्शन का यह सबसे हिट चैट शो रहा। फिल्मी सितारों के इंटरव्यू लेतीं मुस्कुराती तबस्सुम का यह चेहरा...याद आया कुछ।


10.JPG


मुंगेरी लाल के हसीन सपनेः सीरियल इतना हिट हुआ कि इसका नाम जुमला बन गया।



11.JPG


रामायण और महाभारत ने दूरदर्शन को एक नई पहचान दी। इन दोनों सीरियल्स की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि जब से दोनों सीरियल्स आ रहे होते थे तो सड़कें सूनी हो जाती थीं।


12.JPG


फौजीः इस सीरियल ने बॉलिवुड को एक सुपरस्टार दे दिया। शाहरुख ने इसी सीरियल से ऐंट्री की थी।



13.JPG


व्योमकेश बख्शी: बेहद सादगी और अपने कंप्यूटर जैसे दिमाग से मुश्किल से मुश्किल गुत्थियों को सुलझाते व्योमकेश बख्शी। रजत कपूर इस सीरियल से परदे पर छा गए।


?ui=2&view=att&th=1242e81f7e3f8e74&attid=0.1&disp=attd&realattid=ii_1242e81f7e3f8e74&zw



द सोर्ड ऑफ टीपू सुल्तानः दूरदर्शन रंगीन हुआ तो संजय खान ने टीपू सुल्तान की महागाथा छोटे परदे पर उतार दी।




15.JPG


शांतिः नब्बे के दशक में सोप ओपेरा सीरियल्स की शुरुआत हुई। बेहद मजबूत इरादों वाली लड़की शांति की कहानी को मंदिरा बेदी ने टीवी पर बखूबी साकार किया।

6 comments:

  1. एक अच्छी झांकी दिखाई आपने. बचपन बीता है इनके इर्द-गिर्द. दूरदर्दर्शन कल भी प्रासंगिक था और आज भी है. हम सब दूरदर्शन के आभारी है. प्रस्तुति के लिए धन्यवाद!

    - सुलभ (यादों का इन्द्रजाल...)

    ReplyDelete
  2. मुबारक मेरा भी कुबूल कीजिये..
    बहुत अच्छा लिखते है आप .. स्वागत..

    ReplyDelete
  3. आप सभी लोगों का मै तहेदिल से आभारी हूँ की आपने मेरा ब्लॉग पसंद किया .
    मेरी कोशिश हमेशा यही रहेगी की मै आपके सामने भारत से जुडी अच्छी अच्छी सामग्री लाऊं .

    ReplyDelete
  4. हुज़ूर आपका भी एहतिराम करता चलूं.......
    इधर से गुज़रा था, सोचा सलाम करता चलूं..
    www.samwaadghar.blogspot.com

    ReplyDelete